Monday, July 27, 2015
Saturday, July 11, 2015
helthy honey
picture taken by me .
डाबर हनी शुद्ध और स्निग्ध होने के साथ ही स्वादिष्ट भी है। बच्चों को पराठे में ,ब्रेड में लगा कर दिया जाता है।
शहद चीनी की जगह इस्तेमाल किया जाता है,धरती पर चीनी का सबसे पुराना विकल्प है शहद , शहद एक बहुत ही हेल्थी ऑप्शन है चीनी का.
इसका उत्पादन सदियों से मधुमक्खियों द्वारा किया जाता है,मधुमक्खी पुष्प के पराग कण का रस लेकर छत्ते बनती है जिसमें ही शहद निकाला जाता है।
इसका रंग हलके भूरे रंग से मिलता जुलता होता है ,स्निग्ध इतना की देखते ही सेवन का मन कर जाये ,
नियमित रूप से शहद का इस्तेमाल मोटापे को कम करता है ,शरीर में स्फूर्ति को बनाये रखने में सहायक होता है। प्रातः काल में नित्यक्रिया से निर्व्रत होकर शहद को पानी में मिलाकर पीने से न केवल मोटापा कम होता अपितु शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में सहायक है.
शहद में आयरन,कैल्सियम, विटामिन ए ,बी और च भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
इसके रस में अदरक का रस या सोंठ मिलाकर खाने से खांसी में आराम मिलता है।
रक्त शुद्धि और ह्रदय से सम्बब्धित बीमारियों में भी शायद बहुत कारगर है।
शहद का प्रयोग न केवल शरीर के लिए अपितु धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है ,पूजन में शहद से अभिषेक किया जाता है, चरणामृत में मिलाया जाता है, साथ ही शहद का इस्तेमाल भगवान के अभिषेक में भी प्रयुक्त होता है। शहद से नियमित रूप से शिवाभिषेक करने से जीवन की समस्त परेशानियों का अंत होता है ।
Monday, June 29, 2015
फर्ज है हमारा,
एक आंसू भी निकलने न दिया जिन्होंने हमारा,
उनकी आँखों को नम न करने का फर्ज है हमारा,
दौड़ आते थे जो एक ही आवाज़ पर हमारी ,
उनकी आवाज़ को अनसुनी न करें फर्ज है हमारा,
अपनी बातों से मन जिनका बेचैन किया था कभी हमने,
उनकी बातों को बैठ सुनले ये ही फर्ज है हमारा,
हर जिद को पूरा किया है जिन्होंने हमारी ,
छोटी- छोटी जरूरतों को हम करें पूरीं फर्ज है हमारा ,
सजा कमरे को हमारे खुद को कोने में रखा था जिन्होंने ,
उनकी खातिर आशियाना सजाएं ये फर्ज है हमारा ॥
Sunday, June 21, 2015
विश्व योग दिवस
न होता गर कोई लाभ तो योग पर इतना जोर न होता ,हर तरफ योग करने के लिए कोई जोर न होता ,
आप गर योग नहीं करेंगे तो कोई आपको बांध कर नहीं कर सकता।
आज जिंदगी यूँ लगती है की जैसे बस भागी जा रही है, हर कोई तनहा भी है, और हर कोई परेशान भी ऐसे में योग ही एक ऐसा साधन है जो आपकी मानसिक,शारीरिक और पारिवारिक जीवन में शांति ला सकता है ऐसा योग गुरुओं का मानना है।
योग दिवस के लिए जहाँ तक मेरा मानना है की यह एक पर्व की तरह मनाया जाना चाहिए ,केवल आज ही नहीं परन्तु हमेशा ही एक पर्व की तरह मनाया जाना चाहिए।
जिस भारत देश को १० लोग जानते थे आज विश्व योग दिवस के जरिये ही काम से काम विश्व भर में जाना जाने लगा है।
कोई कहता है की ये सब नौटंकी है तो ठीक है जो लोग कह रहे है क्या वो ये नौटंकी कर सके नहीं न, फिर जब अंगूर न मिलें तो खट्टे है।
हमें तो गर्व होना चाहिए युगों से चली आ रही परम्परा को आज नया आयाम मिला है।
Sunday, June 14, 2015
बारिश
तपिश से जलती, तप्ती धरा पर बारिश की दो ही बूंदों ने जैसे अमृत सी राहत दी है ,
यहाँ, वहां, इधर- उधर धीरे से मानों मानसून ने दस्तक दी है ,
सूखे से, मुरझाये से खड़े दरख्तों पर बूँद जैसे मोती से चमक रहे हैं ,
गर्द धूल की जिन पर जम गयी थी बूंदों में नहाकर निखर गयी है ,
सुर्ख लाल दहकते चेहरों पर एक बार रौनक फिर लौट आई है ,
मौसम की पहली ही बारिश में हर ओर हरियाली सी छा गयी है ॥
Friday, May 15, 2015
अहसास
सुना हर किसी से था माँ का प्यार अनमोल है होता ,
सुना हर किसी से था माँ का अहसास बड़ा कोमल है होता,
सुना हर किसी से था उसका दामन बड़ा खुशनुमा है होता,
सुना हर किसी से था माँ के प्यार में बड़ा ही बल है होता ,
सुना हर किसी से था माँ का आँचल बड़ा सुरक्षित होता,
काश एक पल के वास्ते ही मुझे वो प्यार मिला होता ,
काश एक घडी के वास्ते ही मुझे वो अहसास हुआ होता ,
काश एक रोज के वास्ते ही मैंने वो दामन भिगोया होता,
काश कभी मुझे भी एक पल के लिए ही वो होता,
काश उसके आँचल में छिपने का एक पल मिला होता,
ऐ परवरदिगार गर ऐसी ख़ुशी का अहसास भी होता,
ऐ आसमान के फरिस्ते मुझे तुझसे न कोई गिला शिकवा होता ॥
सुना हर किसी से था माँ का अहसास बड़ा कोमल है होता,
सुना हर किसी से था उसका दामन बड़ा खुशनुमा है होता,
सुना हर किसी से था माँ के प्यार में बड़ा ही बल है होता ,
सुना हर किसी से था माँ का आँचल बड़ा सुरक्षित होता,
काश एक पल के वास्ते ही मुझे वो प्यार मिला होता ,
काश एक घडी के वास्ते ही मुझे वो अहसास हुआ होता ,
काश एक रोज के वास्ते ही मैंने वो दामन भिगोया होता,
काश कभी मुझे भी एक पल के लिए ही वो होता,
काश उसके आँचल में छिपने का एक पल मिला होता,
ऐ परवरदिगार गर ऐसी ख़ुशी का अहसास भी होता,
ऐ आसमान के फरिस्ते मुझे तुझसे न कोई गिला शिकवा होता ॥
Monday, May 11, 2015
मेरी माँ
कोख में छिपी अजन्मी एक ममता भरी माँ की बेटी मैं थी,
उसके गर्भ मैं इस तरह सुकून और सुरक्षति मैं थी,
जन्मते ही आँगन में मेरी किलकारियों की गूँज से चहक उठी माँ थी ,
अपने सपनों को मुझमें साकार करने के चाह मेरी उस माँ को थी ,
आँचल में अपने छिपा मेरे उदर को भर खुश हो लेती वो मेरी माँ थी ,
मेरी हर मुस्कुराहट पर न्योछावर हुए जाती वो मेरी माँ थी ,
हर रात थपकियों देकर मुझे सुलाती वो मेरी माँ थी ,
खुद को भिगो मुझे सूखी चादर पर सुलाती वो मेरी माँ थी ,
खुद को जगा मुझे रोज नींद भर सुलाती वो मेरी माँ थी ,
आहिस्ते से जब चलना सीखा मैंने ,ऊँगली थाम चलना सिखाती वो माँ थी ,
उम्र के हर मोड़ पर मेरा सहारा बनी वो मेरी माँ थी ,
जरूरत हुई जब मेरे दामन को दुनिया से बचातीवो मेरी माँ थी ,
मेरे हर स्वप्न को पंख लगाती वो मेरी माँ थी ,
मेरे क़दमों को सही राह दिखाने वाली वो सबसे प्यारी वो मेरी माँ थी ,
इस धरा पर उस जहाँ की सबसे खूबसूरत वो नज़राना मेरी माँ थी,
जन्मों तक तेरे ही साथ रहूँ माँ बस इतनी सी चाह मेरे दिल में थी ,
शायद मुझसे ज्यादा ऐ मेरी प्यारी माँ, तेरी उस खुदा को जरूरत थी ॥
Subscribe to:
Posts (Atom)
